CG Cabinet Meeting: इस दिन होगी साय कैबिनेट की बैठक, नारी शक्ति वंदन अधिनियम समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
रायपुर। CG Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक 29 अप्रैल, बुधवार को आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक फैसलों और विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।
Read More: Political News : राघव चड्ढा ने उठाया सियासी कदम, AAP से बनाई दूरी, BJP में की एंट्री
कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए जा सकते हैं, जिनका असर प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था और आम जनता पर पड़ेगा। वहीं, इस बैठक में 30 अप्रैल को होने वाले विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर भी चर्चा की जाएगी। जिसमें नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष को घेरने की रणनीति बनाई जाएगी। इस संबंध में आज बीजेपी ने विधायकों के लिए अहम निर्देश जारी कर इस विशेष सत्र में अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश दिए हैं।
Read More: Babu Khemani House Raid: सट्टा सरगना बाबू खेमानी के घर रेड, DSP-TI समेत पुलिस बल तैनात, खंगाले जा रहे दस्तावेज
CG Cabinet Meeting: राज्य सरकार की इस बैठक को लेकर प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और सभी विभागों ने अपने-अपने प्रस्ताव तैयार कर लिए हैं। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि बैठक में कौन-कौन से बड़े फैसले लिए जाते हैं।




