CM Siddaramaiah Resignation: कर्नाटक में बड़ा सियासी उलटफेर, CM सिद्धारमैया ने किया इस्तीफे का ऐलान, 3 बजे जाएंगे लोकभवन
कर्नाटक। CM Siddaramaiah Resignation: कर्नाटक में इस समय बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिल रहा है। जहां आज सुबह उन्होंने बेंगलुरु में सीएम आवास पर मंत्रियों के साथ हुई ब्रेकफास्ट मीटिंग के बद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस्तीफे देने का फैसला ले लिया है। इस दौरान डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी मीटिंग में पहुंचे। शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छुए, इसके बाद सीएम ने उन्हें गले लगा लिया। जिसे देखते हुए कहा जा रहा है कि, डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री बन सकते हैं।
Read More: Liquor Shop Closed: शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर, 30 मई को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें किस वजह से लिया गया ये फैसला
बता दें कि, सीएम सिद्दरमैया ने कहा कि ‘राहुल गांधी जो कहेंगे, मैं वही करूंगा.’ उन्होंने कैबिनेट सहयोगियों का धन्यवाद किया। CM ने मंत्रियों से कहा कि ‘वह पद छोड़ देंगे, मुझसे कहा गया कि मैं किसी नए चेहरे के लिए जगह बनाऊं. मैं पार्टी हाईकमान की बात को मान रहा हूं और इस्तीफा दे रहा हूं.’ मीटिंग में सिद्धारामैया ने DK शिवकुमार के अगले CM होने की बात कही और कहा कि, सब उनका साथ दें।
जानकारी के अनुसार उन्होंने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात के लिए समय मांगा था। लेकिन, राज्यपाल पारिवारिक कारणों के चलते बेंगलुरु से बाहर हैं। ऐसे में सिद्धारमैया राज्यपाल दफ्तर को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। हालांकि, नियमानुसार राज्यपाल राज्य में मौजूद न हो तब भी मुख्यमंत्री लिखित इस्तीफा राजभवन के अधिकारियों को ई-मेल से या खुद जाकर दे सकते हैं। राज्यपाल बाद में उसे स्वीकार करते हैं। इस्तीफा मंजूर होने तक मौजूदा सीएम ही पद पर रहेंगे।
Read More: Teejan Bai Health Update: फिर बिगड़ी प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबीयत, AIIMS में कराया गया भर्ती
CM Siddaramaiah Resignation: वहीं डीके शिवकुमार को शुक्रवार को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना जाएगा। कांग्रेस डीके के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि, जिस तरह बिहार में एनडीए ने पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे को नई सरकार में मंत्री बनाया गया ठीक उसी प्रकार सीएम सिद्धारमैया के बेटे को भी मंत्री मनाया जा सकता है। इसके साथ सरकार के मंत्रिमंडल में भी फेरबदल होगा। कैबिनेट में करीब 15 से 20 नए मंत्री शामिल किए जा सकते हैं। वहीं सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया शाम तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
Karnataka CM and Deputy CM, Siddaramaiah and DK Shivakumar, respectively, share a hug at the CM residence in Bengaluru at the breakfast meeting. Deputy CM DK Shivakumar also touched the feet of CM Siddaramaiah.
(Pics: CMO Karnataka) pic.twitter.com/qIATmAwj8a
— ANI (@ANI) May 28, 2026




