Liquor Shop Closed: शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर, 30 मई को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें किस वजह से लिया गया ये फैसला
कांकेर। Liquor Shop Closed: छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों के लिए अहम खबर सामने आई है। जहां जिले में 30 को सभी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इस संबंध में जिला कलेक्टर ने आदेश जारी किया है। इसके तहत चारामा क्षेत्र की देशी और विदेशी शराब दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।
Read More: Teejan Bai Health Update: फिर बिगड़ी प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबीयत, AIIMS में कराया गया भर्ती
बता दें कि, 30 मई को नगरपालिकाओं और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं। कांकेर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों में आम/उप निर्वाचन-2026 हेतु मतदान दिवस 30 मई को शुष्क दिवस घोषित किया है।
Read More: Donald Trump Buffalo: बकरीद पर बच गई डोनाल्ड ट्रंप की जान, होने वाला था कुर्बान, सुनहरे-भूरे बालों से बटोरी थी सुर्खियां
Liquor Shop Closed: जानकारी के अनुसार, अहाता चारामा को मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व अर्थात 30 मई 2026 को शाम 05 बजे से मतदान समाप्ति तक पूर्ण रूप से बंद रखने के लिए शुष्क अवधि/शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दौरान संबंधित क्षेत्र में शराब के विक्रय और सेवन से जुड़े सभी प्रकार के लेन-देन प्रतिबंधित रहेंगे। कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए यह निर्णय लिया है।




