[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Teejan Bai Health Update: फिर बिगड़ी प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबीयत, AIIMS में कराया गया भर्ती

रायपुर। Teejan Bai Health Update: छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण सम्मानित तीजन बाई की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रायपुर स्थित AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें तत्काल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में मेडिकल ICU में उनका इलाज जारी है।

Read More: Donald Trump Buffalo: बकरीद पर बच गई डोनाल्ड ट्रंप की जान, होने वाला था कुर्बान, सुनहरे-भूरे बालों से बटोरी थी सुर्खियां 

सूत्रों के मुताबिक, तीजन बाई की स्थिति पर विशेषज्ञ डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल उनका उपचार मेडिकल टीम की देखरेख में किया जा रहा है। उनके स्वास्थ्य को लेकर कला जगत और प्रदेशभर में चिंता का माहौल है। उन्होंने अपनी अनूठी शैली और दमदार प्रस्तुति से पंडवानी कला को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी नई पहचान दिलाई है।

Read More: Big Breaking: भाजपा विधायक समेत 10 पर FIR दर्ज,नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप 

Teejan Bai Health Update: छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। भारतीय कला और संस्कृति में उनके अतुलनीय योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्म विभूषण जैसे देश के प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close