JEE Advanced Result 2026: जेईई एडवांस का रिजल्ट जारी, बिहार के शुभम कुमार ने मारी बाजी, 1 लाख से भी ज्यादा स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा
नई दिल्ली। JEE Advanced Result 2026: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने 1 जून 2026 को JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। ऐसे में उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर ऑनलाइन देख और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें वेबसाइट पर लॉगिन कर आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।
Read More: Durg CEO Suspended: जनपद CEO पर गिरी गाज, आम जनता से अभद्र व्यवहार करने पर हुए निलंबित, सीएम ने कहा-‘सुशासन में जवाबदेही सर्वोपरि’
इस वर्ष IIT दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 प्राप्त की है। उन्होंने कुल 360 अंकों में से 330 अंक हासिल कर देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं लड़कियों की श्रेणी में दिल्ली जोन की आरोही देशपांडे सबसे आगे रहीं। उन्होंने 360 में से 280 अंक प्राप्त किए और उनकी कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में 77वीं रैंक रही। इससे पहले वे JEE Main 2026 में भी AIR 99 हासिल कर चुकी हैं।
वहीं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शुभम को बधाई देते हुए सोशल मीडिया में पोस्ट कर कहा कि,’हमारे गया जी की माटी का लाल, शुभम आपने कर दिया कमाल! गया जी के एक साधारण परिवार से निकलकर पूरे बिहार का मान बढ़ाने वाले प्रतिभाशाली छात्र शुभम कुमार जी को JEE में उत्कृष्ट सफलता एवं बिहार टॉपर बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। शुभम आपकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल गया जिले, बल्कि पूरे बिहार के लिए गौरव का विषय है।’
Read More: Car Price Hike: अब कार की सवारी पड़ेगी भारी, Maruti Brezza से लेकर Dzire तक महंगी हुई कई कारें, ग्राहकों की जेब पर बढ़ेगा बोझ
JEE Advanced Result 2026: JEE Advanced 2026 के लिए कुल 1,87,389 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 1,79,694 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परिणामों के अनुसार 56,880 छात्रों ने परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की, जिनमें 46,773 लड़के और 10,107 लड़की उम्मीदवार शामिल हैं।
ऐसे देखें JEE Advanced स्कोरकार्ड
- कैंडिडेट्स सबसे पहले jeeadv.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर JEE Advanced रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लिकेशन नंबर और DOB (जन्मतिथि) दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें और स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- पीडीएफ डाउनलोड करें। भविष्य में प्रिंट के लिए संभाल कर रखें।




