Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

देश के अर्थव्यवस्था को लेकर भूपेश बघेल का केंद्र सरकार पर हमला,कर्ज के मुद्दे पर की तुलना

प्रविंस मनहर/रायपुर – छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान देश पर कितना कर्ज था और वर्तमान समय में कितना है,इसकी तुलना की जानी चाहिए। भूपेश बघेल ने दावा किया कि वर्ष 2014 से पहले देश पर जितना कर्ज था,वह अब तीन गुना से अधिक हो चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा को पहले देश की अर्थव्यवस्था की वास्तविक स्थिति देखनी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि केंद्र सरकार आम जनता की बजाय “अपने मित्रों के लिए व्यवस्था” करने में लगी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आर्थिक नीतियों का लाभ चुनिंदा लोगों तक सीमित है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close