[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

CJP Protest: CJP का चलो संसद मार्च जारी, बढ़ाई गई संसद की सुरक्षा, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

नई दिल्ली। CJP Protest: नीट (NEET) परीक्षा में कथित पेपर लीक और देश में बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे पर कॉकक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन सोमवार को संसद मार्च के साथ नए चरण में पहुंच गया। इस बीच पार्टी नेता अभिजीत दिपके ने करीब ढाई दिन तक चले अपने अनशन को समाप्त कर दिया। पार्टी का कहना है कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आंदोलन के प्रतिनिधियों से बातचीत के लिए तैयार हो गए हैं।

Balrampur Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात… दिनदहाड़े शिक्षक की गला रेतकर हत्या, खून से लथपथ शव देख इलाके में फैली दहशत

संसद मार्च के समर्थन में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में छात्र, प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थी और उनके अभिभावक रविवार शाम से ही दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचने लगे थे। संसद के मानसून सत्र के दौरान प्रस्तावित इस प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने संसद भवन की सुरक्षा बढ़ा दी है और साथ प्रदर्शनकारियों को रोकने आंसू गैस के गोले छोड़े।

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर, संसद मार्ग, सेंट्रल विस्टा, कनॉट प्लेस और शंकर चौक सहित संवेदनशील इलाकों में व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं। इन क्षेत्रों में तीन-स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है, जिसमें दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई दल (Quick Response Teams) भी अलर्ट मोड पर हैं।

नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी संदेश में स्पष्ट किया कि संसद मार्च या किसी अन्य जुलूस के लिए पुलिस से न तो अनुमति मांगी गई है और न ही कोई अनुमति प्रदान की गई है। उन्होंने लोगों से कानून का पालन करने और अनधिकृत प्रदर्शन से दूर रहने की अपील की।

पुलिस प्रशासन ने मानसून सत्र के मद्देनजर नई दिल्ली जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी है। इसके तहत पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने, जुलूस निकालने या बिना अनुमति प्रदर्शन करने पर रोक रहेगी। केवल जंतर-मंतर पर पूर्व स्वीकृति मिलने की स्थिति में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन की अनुमति होगी।

Raipur News: घर की तीसरी मंजिल पर चढ़ा मवेशी, घंटों मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू, देखें वीडियो

CJP Protest: दिल्ली पुलिस ने चेतावनी दी है कि निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 सहित अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी अवैध मार्च या प्रदर्शन का हिस्सा न बनें।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close