छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देश-विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
Weather News:छत्तीसगढ़ में आज बारिश का अलर्ट,रायपुर-दुर्ग समेत 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
प्रविंस मनहर/रायपुर -छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग ने राजनांदगांव, बालोद, दुर्ग, रायपुर समेत 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा बिलासपुर,धमतरी, कांकेर समेत 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ गरज-चमक होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।
Advertisement



