Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्स

“सीआरपीएफ के वाहनों की भी जांच होनी चाहिए, बक्सों में पैसा भी हो सकता है”, सीएम भूपेश बघेल ने निर्वाचन आयोग से की मांग

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि स्पेशल विमानों से CRPF की टीमें आई है। सीआरपीएफ के वाहनों में बड़े-बड़े बक्से लाए गए हैं। जिसकी कहीं पर जांच नहीं की जा रही है। इन बक्सों में पैसा भी हो सकता है, सीआरपीएफ के वाहनों की भी जांच होनी चाहिए। निर्वाचन आयोग को इस पर संज्ञान में लेकर जांच करना चाहिए।

बता दें छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर को पहले चरण के चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। मतदान को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से जवानों की तैनाती की जा रही है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होने हैं। इसमें पहले चरण में 20 सीटों पर और दूसरे चरण में 70 सीटों पर वोटिंग की जाएगी।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close