अगले तीन दिनों तक बनी रहेगी बारिश की संभावना, मानसून की विदाई से पहले जमकर बरसेंगे मेघ
रायपुर। CG Weather Update: मानसून अपनी विदाई की ओर है, लेकिन छत्तीसगढ़ में मानसून का कहर अभी जारी है। सुबह से तेज धूप के बाद शाम होते ही तेज बारिश होने लगती है। वहीं आज सुबह से ही तेज धूप के बाद बारिश होने लगी। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश के आसार जताए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, 10 अक्टूबर के बाद मानसूनी गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। इसके साथ ही, 15 अक्टूबर के बाद मानसून की विदाई हो सकती है। वहीं छत्तीसगढ़ में पिछले 7 दिनों में अच्छी बारिश हुई है, जो औसत से 135% अधिक है। इसी के साथ ही अगले तीन दिनों तक बारिश की गतिविधियां बनी रहने की संभावना है। ऐसे में बारिस के साथ ही बिजली चमकने, बादल गरजने और आंधी चलने की भी आशंका है।
CG Weather Update: वहीं बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण मानसून सक्रिय है। ऐसे में कहा जा रहा है कि, 10 अक्टूबर के बाद उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश और गर्जन की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। 15 अक्टूबर के बाद मानसून की विदाई हो सकती है, जो सामान्य तारीख से लगभग 10 दिन देरी से है। दक्षिण-पश्चिम हवा की सक्रियता के कारण मानसून की विदाई में देरी हो रही है।




