Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बिलासपुर

पुलिस ने पिता को पीटा तो बेटे ने ट्रेन के सामने कुदकर की आत्महत्या, लोगों ने किया थाने का घेराव

बिलासपुर। जिले में एक युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक और उसके पिता को पुलिस पकड़कर ले गई थी, और बेटे के सामने पिता की पिटाई कर दी थी। इससे मानसिक तनाव में आकर युवक ने आत्महत्या की है। इस घटना के बाद लोगों का आक्रोश भड़क गया और थाने का घेराव कर जमकर हंगामा मचाया। पूरा मामला बिल्हा थाने का है।

जानकारी के अनुसार बिल्हा क्षेत्र के ग्राम भैंसबोड़ निवासी हरीश चंद्र गेंदले (23) पिता भागीरथी रोजी-मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि गांव में किसी लड़की से हुए विवाद को लेकर उसके खिलाफ पुलिस से शिकायत हुई थी, जिस पर पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया। लेकिन, युवक थाने नहीं पहुंचा, तब पुलिस उसकी तलाश करते हुए गांव पहुंच गई। लेकिन, युवक घर में नहीं मिला तो पुलिस उसके पिता भागीरथी को पकड़कर थाने लेकर आ गई।

पिता के पकड़े जाने की खबर मिलते ही युवक भी बिल्हा थाने पहुंच गया। इस दौरान उसके सामने में आरक्षक रूपलाल चंद्रा ने उसके पिता की पिटाई कर दी। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और युवक व उसके पिता को छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि युवक सोमवार की शाम अपने घर पहुंचा। इसके बाद देर शात करीब 7 बजे वह बिना बताए घर से निकल गया। वह पैदल रेलवे ट्रैक की ओर चला गया और ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी। ट्रेन की चपेट में आकर युवक के कई टुकड़े हो गए। रात करीब 9 बजे परिजन को इस घटना की जानकारी हुई, तब वे घटनास्थल पहुंचे।

गांव में इस घटना की जानकारी मिलते सतनामी समाज के लोगों का आक्रोश भड़क गया। उन्होंने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर हंगामा मचाना शुरू कर दिया। इसके चलते तनाव की स्थिति बन गई है। वहीं, मौके पर पुलिस और राजस्व विभाग के अफसर मौजूद हैं। ग्रामीण इस मामले में प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए आरक्षक रूपलाल चंद्रा को सस्पेंड करने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही उसके खिलाफ FIR दर्ज करने की भी मांग कर रहे हैं।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close