[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CM साय ने सुनी मन की बात,PM मोदी ने कोरिया के किसानों के प्रयासों को बताया गर्व का विषय

प्रविंस मनहर/रायपुर – विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 132वीं कड़ी सुनी और इसे राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणादायी बताया मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ देश के कोने-कोने में हो रहे सकारात्मक नवाचारों और जनभागीदारी को राष्ट्रीय मंच प्रदान करता है, जिससे समाज में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार होता है। उन्होंने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला के किसानों द्वारा किए जा रहे जल संरक्षण प्रयासों की सराहना का जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा इन प्रयासों की प्रशंसा पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। इससे यह स्पष्ट होता है कि प्रदेश में जमीनी स्तर पर हो रहे कार्य अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं। सीएम साय ने आवा पानी झोंकी’ जैसे अभिनव मॉडल की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि इस पहल के तहत किसानों ने अपने खेतों में रिचार्ज तालाब और सोख्ता गड्ढों का निर्माण कर वर्षा जल को सहेजने का सराहनीय कार्य किया है, जो जल संरक्षण की दिशा में एक प्रभावी कदम है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close