पीएम मोदी ने शहीद सैनिकों को अर्पित की श्रद्धांजलि, देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई व शुभकामनाएं
नई दिल्ली। Republic Day 2026: देश आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 77वें गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर कहा कि, सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई। भारत की आन-बान और शान का प्रतीक यह राष्ट्रीय महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। विकसित भारत का संकल्प और अधिक सुदृढ़ हो, यही कामना है।’
इसके साथ ही पीएम मोदी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि, गणतंत्र दिवस हमारी स्वतंत्रता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का सशक्त प्रतीक है। यह पर्व हमें एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। ‘पारतन्त्र्याभिभूतस्य देशस्याभ्युदयः कुतः। अतः स्वातन्त्र्यमाप्तव्यमैक्यं स्वातन्त्र्यसाधनम्॥’
Republic Day 2026: वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर नेशनल वॉर मेमोरियल में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहें।





