Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ

छत्तीसगढ़ के नए हॉटस्पॉट सूरजपुर में तीन नए मरीज मिले…यहां के तीनों संक्रमित

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में कोरबा के बाद अब सूरजपुर भी कोरोना के मामले में हॉटस्पॉट बन गया है। जिले में शुक्रवार को तीन नए पॉजिटिव केस मिले हैं। बताया जा रहा है, कि सभी मरीज झारखंड के गड़वा जिले से हैं। हालांकि आज पॉजिटिव मरीजों की दोबारा जांच की जाएगी। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 7 हो गई है। प्रदेश में अब तक कुल 43 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 36 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

बता दें कि गुरुवार को ही सूरजपुर से तीन कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई थी। आज तीन नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। सूरजपुर के सीएमएचओ डॉ आरएस सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए इन्हें एम्स रायपुर भेजने की बात कही है। सीएमएचओ के अनुसार इसकी पुष्टि आरटी पीसीआर टेस्ट से हुई है। वहीं प्रशासन ने जिले को पूरी तरह लॉक करके रखा है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close