Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

RAIPUR CRIME : कंपनी के कर्मचारी ही निकले चोर, ऑफिस से की थी लाखों रूपए की चोरी

रायपुर। रायपुर के एस.आर कारपोरेट कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड में लाखों रुपए की चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी कंपनी के ही कर्मचारी है। दोनों आरोपी में से एक चालक और दूसरा चपरासी के पद पर कार्य करता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की नगदी 2 लाख 82 हजार 500 रूपए, एक लैपटॉप, घड़ी, सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर जब्त किया है। जब्त मशरूकाकी कीमत 3 लाख 30 हजार रूपए है। यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

जानकरी के अनुसार, प्रार्थी सुभेन्दू कुमार सतपथी ने तेलीबांधा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह एस.आर. कार्पाेरेट कन्सलटेन्सी प्रा.लि.चौथी मंजिल ऐश्वर्या चेम्बर तेलीबांधा रायपुर में सीनियर मैनेजर के पद पर पदस्थ है। कंपनी के मालिक सुरेन्द्र कुमार जैन एवं रीतू जैन दिनांक 22.11.2022 को काम के सिलसिले में दिल्ली गये हुये थे और कंपनी का चाबी रिसेप्शनिस्ट श्रद्धा ठाकुर को दिये थे। जो दिनांक 25.11.2022 को सुबह करीबन 09.30 बजे आफिस खोली और शाम करीबन 07.00 बजे आफिस बंद करके अपने अपने घर चली गयी। दिनांक 26.11.2022 को सुबह करीबन 09.30 बजे श्रध्दा ठाकुर फोन करके प्रार्थी को बतायी कि उक्त कंपनी के ऑफिस का ताला टूटा हुआ है और अंदर सारा सामान बिखरा पडा है। तब प्रार्थी आकर देखा तो आफिस के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था तथा सी.सी.टी.व्ही. कैमरा का तार टुटा हुआ था तब प्रार्थी अपने मालिक सुरेन्द्र कुमार जैन एवं रीतू जैन को फोन करके बताया, तब उन्होंने बताया कि ऑफिशियल दस्तावेज एवं नगदी रकम आफिस में रखा हुआ था। मालिक सुरेन्द्र कुमार जैन एवं रीतू जैन द्वारा दिल्ली से वापस आकर चेक करने पर पाया गया कि ऑफिस के दराज में रखा नगदी रकम 03 लाख रूपये, 01 नग लैपटॉप तथा 01 नग घड़ी नहीं था। कोई अज्ञात चोर आफिस का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर दराज में रखें उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 737/22 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई।

वहीं इस मामले में पुलिस टीम के सदस्यों को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त कंपनी में कार्य करने वाले अनुराग ढ़ीढ़ी एवं हितेश चतुर्वेदी को घटना स्थल के पास देर रात्रि संदिग्ध अवस्था में देखा गया था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनों को पकड़कर पुनः पूछताछ करने पर उनके द्वारा बार-बार अपना बयान बदला जा रहा था जिस पर टीम के सदस्यों का शक दोनों पर गहरा हो गया कि दोनों से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर अनुराग ढ़ीढ़ी एवं हितेश चतुर्वेदी अपने झूठ के सामने टिक न सके और अंततः चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अनुराग ढ़ीढ़ी कंपनी में वाहन चालक है तथा हितेश चतुर्वेदी कंपनी में चपरासी का काम करता है। आरोपी अनुराग ढ़ीढ़ी को इस बात की जानकारी थी कि कंपनी के मालिक द्वारा ऑफिस के दराज में लाखों रूपये नगदी रकम रखा गया है, जिस पर आरोपी अनुराग ढ़ीढ़ी द्वारा हितेश चतुर्वेदी के साथ मिलकर चोरी की करने की योजना बनायी गयी तथा दोनों मिलकर दिनांक घटना को लोहे के कुटेला से ऑफिस का तोड़कर अंदर प्रवेश किये एवं सर्वप्रथम सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के वायर को तोड़े तथा दराज में रखें नगदी रकम, लैपटॉप एवं घड़ी को चोरी करने के साथ ही सी.सी.टी.व्ही. कैमरे के डी.व्ही.आर. को भी चोरी कर ले गये तथा के डी.व्ही.आर. को ओव्हरब्रीज के नीचे स्थित एक नाला में फेंक दिये।

गिरफ्तार आरोपी-

01. अनुराग ढ़ीढ़ी पिता श्याम लाल ढ़ीढ़ी उम्र 24 साल निवासी सेक्टर 07 ग्राम चींचा थाना राखी नवा रायपुर, रायपुर।

02. हितेश चतुर्वेदी पिता गोपाल दास चतुर्वेदी उम्र 26 साल निवासी गली नंबर 07 शताब्दी नगर थाना तेलीबांधा रायपुर।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close