सलाखों के पीछे पहुंचा कुख्यात गांजा तस्कर रवि साहू, NDPC कोर्ट ने सुनाई 10 साल सश्रम कारावास की सजा
रायपुर। Ganja Smuggler Ravi Sahu: राजधानी रायपुर का कुख्यात गांजा तस्कर डॉन रवि साहू उर्फ रवि बाबा को विशेष न्यायाधीश किरण थवाईत की एनडीपीएस कोर्ट ने कल 10 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 1 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
बता दें कि, रवि साहू रायपुर क्षेत्र में लंबे समय से गांजा तस्करी, सट्टा-जुआ और अन्य आपराधिक गतिविधियों के लिए जाना जाता था। जिस पर रायपुर के कई थानों में लगभग 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें एनडीपीएस एक्ट के तहत गांजा तस्करी, सट्टा-जुआ, हत्या का प्रयास, मारपीट और धमकाने जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।
Ganja Smuggler Ravi Sahu: जानकारी के अनुसार, 4 फरवरी 2025 को गांजा तस्करी की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को रंगेहाथों पकड़ा था। जिनके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद किए गए थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे रवि साहू के निर्देश पर गांजा की बिक्री कर रहे थे।
यह भी देखें




