Anupam Kher On Neet: छात्रों के समर्थन में आए एक्टर अनुपम खेर, कहा-‘छात्र देश की सबसे बड़ी उम्मीद, किसी और के हाथों का औजार मत बनने दें’
नई दिल्ली। Anupam Kher On Neet: कथित NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी छात्र आंदोलन के बीच अभिनेता अनुपम खेर ने प्रदर्शन कर रहे युवाओं के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने छात्रों की भावनाओं का समर्थन करते हुए कहा कि अपनी मांगों को मजबूती से रखें, लेकिन किसी भी बाहरी या राजनीतिक प्रभाव से सावधान रहें।
अनुपम खेर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं की तस्वीरें देखकर उन्हें काफी पीड़ा हुई। उनके अनुसार, किसी भी छात्र को अपनी बात रखने के लिए ऐसी परिस्थितियों का सामना नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि, वे स्वयं भी छात्र जीवन से गुजरे हैं और युवाओं के सपनों, संघर्षों और सवालों को अच्छी तरह समझते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि शिक्षा से जुड़े होने के कारण आज भी वे छात्रों की समस्याओं और उनकी उम्मीदों से खुद को जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
अनुपम खेर ने कहा कि,छात्र किसी भी देश की सबसे बड़ी उम्मीद होते हैं। उनकी आवाज़ को सुना जाना चाहिए, समझा जाना चाहिए और उसका सम्मान होना चाहिए। मेरी केवल एक प्रार्थना है अपनी लड़ाई, अपना मुद्दा और अपनी सोच किसी और के हाथों का औज़ार मत बनने दीजिए। यह संदेश किसी के पक्ष या विपक्ष में नहीं, बल्कि हमारे युवाओं के भविष्य के पक्ष में है। सुरक्षित रहिए, जागरूक रहिए और अपने विवेक पर हमेशा भरोसा रखिए। जय हिन्द।
हालांकि उन्होंने यह भी आगाह किया कि किसी भी आंदोलन में यदि ऐसे लोग शामिल होने लगें जिनका उद्देश्य छात्रों के मुद्दों के बजाय राजनीतिक या व्यक्तिगत लाभ हो, तो छात्रों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्व धीरे-धीरे आंदोलन की दिशा बदल सकते हैं और असली मुद्दा पीछे छूट सकता है।
CG News: सीएम साय की पहल..स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति
Anupam Kher On Neet: अभिनेता ने युवाओं से अपील की कि वे अपने विवेक, आत्मसम्मान और संयम के साथ अपनी आवाज उठाएं। लोकतंत्र में सवाल पूछना और अपनी बात रखना हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन यह भी जरूरी है कि छात्र अपनी आवाज और आंदोलन की दिशा पर खुद नियंत्रण बनाए रखें। अपने संदेश के अंत में अनुपम खेर ने छात्रों से कहा कि वे किसी के हाथ का माध्यम न बनें, बल्कि अपने अधिकारों और भविष्य के लिए स्वतंत्र सोच के साथ आगे बढ़ें।
छात्र किसी भी देश की सबसे बड़ी उम्मीद होते हैं। उनकी आवाज़ को सुना जाना चाहिए, समझा जाना चाहिए और उसका सम्मान होना चाहिए।
मेरी केवल एक प्रार्थना है—अपनी लड़ाई, अपना मुद्दा और अपनी सोच किसी और के हाथों का औज़ार मत बनने दीजिए।
यह संदेश किसी के पक्ष या विपक्ष में नहीं, बल्कि हमारे… pic.twitter.com/uIdcnbOOoH— Anupam Kher (@AnupamPKher) July 22, 2026




