Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Cabinet Meeting:आज साय कैबिनेट की अहम बैठक,CGPSC सहित कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

प्रविंस मनहर/रायपुर – छत्तीसगढ़ में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। बैठक सुबह 11:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और फैसले होने की संभावना है। कैबिनेट बैठक में CGPSC में अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है। इसके अलावा प्रदेश के कर्मचारियों के लंबित महंगाई भत्ते यानी DA के मुद्दे पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। दिवाली से पहले कर्मचारियों को महंगाई भत्ते को लेकर सरकार से बड़े फैसले की उम्मीद है।

बैठक में भर्ती और रोजगार से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा हो सकती है। वहीं महिलाओं से जुड़े प्रस्तावों के साथ-साथ खनन क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी कैबिनेट की नजर रहेगी। आज होने वाली बैठक को देखते हुए कर्मचारियों, युवाओं और विभिन्न वर्गों से जुड़े कई अहम फैसलों की उम्मीद जताई जा रही है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि कैबिनेट किन प्रस्तावों को मंजूरी देती है और किन मुद्दों पर सरकार बड़ा फैसला लेती है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close