Breaking news
Advertisement
देशपॉलिटिक्सबड़ी खबर

बढ़ती महंगाई पर पत्रकार ने सवाल किया तो भड़क गए बाबा रामदेव, बोले- चुप हो जा…आगे पूछेगा तो ठीक न होगा

नई दिल्ली। देश में लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. जिससे आम आदमी के जेब में भार पड़ रहा है. वहीं तेल की बढ़ती कीमतों के बीच योग गुरु बाबा रामदेव से सवाल हुआ तो वह उस पर बुरी तरह से भड़क गए. और पत्रकार को हड़काते हुए बोले कि वह चुप हो जाए। वरना आगे प्रश्न पूछने पर उसके लिए ठीक नहीं रहेगा। दरअसल, बाबा रामदेव को पत्रकार ने उनका एक पुराना बयान याद दिलाते हुए सवाल दाग दिया था, जिस पर वह भड़क गए।

बता दें, पत्रकार ने बाबा रामदेव को उनकी ही पुरानी बातों को याद दिला दी, जब उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार बनने की स्थिति में पेट्रोल-डीजल 40 रुपए प्रतिलीटर और रसोई गैस सिलेंडर 300 रुपए में मिलेगा। पहले तो रामदेव ने पत्रकारों के सवालों को टालने की कोशिश की, जब वह नहीं माना तो रामदेव भड़क गए।

उन्होंने कहा कि हां, मैंने कहा था, अब कै पूंछ पाड़ेगा मेरी? मीडियाकर्मी के एक अन्य सवाल के जवाब रामदेव ने कहा कि मैंने तेरे प्रश्नों का उत्तर देने का ठेका नहीं लिया है। पत्रकार को नसीहत देते हुए बाबा ने कहा कि थोड़ा सभ्य बनना सीखो। बाबा तो यहां तक कह गए कि अब चुप हो जा, नहीं तो ठीक नहीं होगा।

बाबा रामदेव बुधवार को करनाल शहर में स्थित एसबी मिशन स्कूल की शाखा अभेद शक्ति सदन में अपने मित्र महाराज अभेदानंद से मिलने पहुंचे। इसी दौरान पत्रकारों ने उनसे सवाल किये, जिसके बाद बाबा रामदेव बुरी तरह भड़क गए।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close