Breaking news
Advertisement
देशपॉलिटिक्सबड़ी खबर

महंगाई पर भड़के राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- “राजा करे महल की तैयारी, प्रजा बेचारी महंगाई की मारी”

नई दिल्ली। देश में बढ़ रही महंगाई को देखते हुए अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोल दिया है। उन्‍होंने शनिवार को ट्वीट कर सरकार पर तंज कसते हुए लिखा, “राजा करे महल की तैयारी, प्रजा बेचारी महंगाई की मारी”।

इसके साथ ही राहुल गांधी ने मीडिया के कुछ ट्वीट को उद्धृत किया है। जिनमें कहा गया है कि पेट्रोल डीजल की कीमतें आउट ऑफ कंट्रोल हो गई है और पांच दिन में इनकी दर 3.20 रुपये प्रति लीटर बढ़ी है। जबकि घरेलू सिलेंडर गैस की कीमत 50 रुपये तक महंगी हो गई है।

गौरतलब है, इससे पहले राहुल ने शनिवार को आगाह किया कि महंगाई अभी और बढ़ेगी। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से देश की जनता को महंगाई से बचाने के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया था।

इससे पहले राहुल गांधी ने पांच राज्‍यों में पार्टी की करारी हार के बाद भी बीजेपी पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने तब एफडी, पीपीएफ, ईपीएफ और महंगाई से जुड़े आंकड़े ट्वीट करते हुए पूछा था कि क्या सरकार की जिम्मेदारी जनता को राहत देने की नहीं है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close