Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबररायपुर

मंत्री कवासी लखमा ने एनएच निर्माण के कार्य को लेकर केंद्र सरकार को दी चेतावनी, पुरंदेश्वरी ने भी राज्य सरकार पर साधा निशाना…

रायपुर। रविवार को आबकारी और उद्योग मंत्री कवासी लखमा तोंगपाल के जैमेर गांव पहुंचे। जहां उन्होंने देव गुड़ी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रदेश प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी पर आरोपों पर करारा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि आज डी.पुरंदेश्वरी भी सड़क मार्ग से सुकमा पहुंच पा रही है यही बदलाव है। नेशनल हाइवे के ठेकेदार केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के ख़ास अधिकारियों का फोन नहीं उठाते। ऐसे में केशकाल नेशनल हाइवे का काम धीमा है, काम तेज नहीं हुआ तो हड़ताल पर बैठूंगा। READ ALSO: एनएमडीसी ने 40 मिलियन टन लौह अयस्क उत्पादन के साथ इतिहास रचा

उन्होंने आगे कहा कि कहा प्रदेश प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी छत्तीसगढ़ के नेताओ पर भरोसा नहीं करती। छत्तीसगढ़ में भाजपा कई गुटों में बंटी हुई है। जिसका फायदा कांग्रेस को मिलता आ रहा है। READ ALSO: एनएमडीसी ने 40 मिलियन टन लौह अयस्क उत्पादन के साथ इतिहास रचा

आपको बता दें, कि बीते दिनों छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था, कि केंद्र सरकार से जो राशि छत्तीसगढ़ सरकार को मिल रही है, उस राशि का छत्तीसगढ़ में बंदरबांट हो रहा है। यह राशि अपने मंत्रियों को देने के साथ अपने फिजूल के खर्च के लिए उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकार अब तक 57 हजार करोड़ कर्ज ले चुकी है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि छत्तीसगढ़ के एक-एक बच्चे के ऊपर 17 से 18 हजार रुपए का कर्जा है। ऐसे में माना जा सकता है कि विकास का दावा करने वाली राज्य सरकार पूरी तरह से कर्ज में डूबी हुई है। READ ALSO: अम्बिकापुर : लेखापाल भर्ती परीक्षा में 262 अभ्यर्थी हुये शामिल…

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close