Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबालोदब्रेकिंग न्यूज़

युवक ने पानी टंकी पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस से बचने पानी में लगाई छलांग, जानें क्या है माजरा

बालोद। Balod News: बालोद जिले के ग्राम सुवरबोड़ में मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ती द्वारा पानी टंकी पर चढ़कर हाईवोल्टेज ड्रामा करने का मामला सामने आया है। चार घंटे के मशक्कत के बाद बड़ी मुस्किल से नीचे उतारा गया। प्रत्यक्ष दर्शनीय लोगों के अनुसार आज सुबह आठ बजे एक व्यक्ती जल जीवन मिशन के तहत निर्मित करीब 60 फीट ऊंची नई । बताया गया कि, पानी टंकी पर चढ़ गया और हंगामा करने लगा,।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और गांव के प्रमुखों ने व्यक्ति को समझाने और सुरक्षित नीचे उतरने का प्रयास किया गया, लेकिन वह किसी की बात नहीं मान रह था। स्थिति बिगड़ते देख ग्रामीणों ने बालोद पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस के साथ नगर सेना की रेस्क्यू टीम को भी मौके पर बुलाया गया।  रेस्क्यू टीम के टंकी के पास पहुंचते ही युवक ने पानी टंकी का ढक्कन खोल दिया और अंदर पानी में उतर गया, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन और जटिल हो गया।

Balod News: इसके बाद पंचायत द्वारा आनन-फानन में टंकी का पानी खाली कराया गया, जिसके बाद लगभग चार घंटे के मशक्कत के बाद युवक को बड़ी  मुस्किल से नीचे उतारा गया और डॉक्टरी मुलायजा के लिए जिला अस्पताल बालोद लाया गया, जहां व्यक्ति ने अस्पताल में भी कर्माचारियों को परेशान किया। इसके बाद युवक को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर इलाज किया गया। वहीं इस मामले में बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि, व्यक्ति को इलाज के बाद बिलासपुर स्थित सेंद्रि मनोरोग अस्पताल भेजा जाएगा।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close