Breaking news
Advertisement
धर्म

रितेश्वर महराज वृंदावन का छत्तीसगढ़ दौरा, सनातन धर्म के लोगों के साथ-साथ सभी राजनीतिक दलों के लोग पहुंचे आशीर्वाद लेने

सूरजपुर। आनन्दम ट्रस्ट के सतगुरू रितेश्वर महराज वृंदावन वाले इन दिनों छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. इसी आज उनका कुछ समय के लिए सूरजपुर आना हुआ. इस दौरान उनसे आशीर्वाद लेने सनातन धर्म के सभी लोगों के साथ-साथ सभी राजनीतिक दलों लोग भी उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचे थे. अपने अल्प प्रवास पर पहुंचे रितेश्वर महराज मीडिया से बात करते हुए देश में इन दिनों चल रहे हिजाब विवाद पर कहा कि देश में जब एक देश एक कानून की बात चल रही है तो फिर उनके लिए ड्रेस के लिए अलग काननू क्यों बने. जहां की जो भी संस्था हो उसका जो ड्रेस कोड हो उसका पालन हो. अब ड्रेस के लिए अलग कानून की मांग करने गलत है.

वहीं रामराज्य पर भी बखान करते हुए उसकी परिभाषा बताया और कहा नि:शुल्क शिक्षा, नि:शुल्क स्वास्थ्य और अविलंब न्याय ये तीनो चीजें लागू हो जाये तब राम राज्य माना जायेगा और इन तीनों सेवाओं को लागू करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार से आह्वान किया और कहा कि ऐसा करने वाला देश का पहला प्रदेश बन जाये और यही बाते पाकिस्तान में आ जाये तो वहां राम राज्य आ जायेगा।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close