Raipur Crime News: रायपुर में तेजी से बढ़ा अपराध का ग्राफ, परिजनों के सामने युवक की चाकू मारकर हत्या, सामने आई ये वजह
Rajasthan Blast News: पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट, दो लोगों की दर्दनाक मौत, धमाके से दहला इलाका
बाल संप्रेक्षण गृह से निकलते ही किया हमला
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान सावन सेन के रूप में हुई है, जो पुरानी बस्ती के अश्विनी नगर का निवासी था। बुधवार शाम करीब 4 बजे वह अपने परिवार के छह सदस्यों के साथ माना स्थित बाल संप्रेक्षण गृह पहुंचा था। यहां परिवार के लोग हत्या के एक पुराने मामले में निरुद्ध अपचारी से मुलाकात करने आए थे।
मुलाकात के बाद जैसे ही सावन संप्रेक्षण गृह से बाहर निकला, सरस्वती नगर थाना क्षेत्र की देवार बस्ती के रहने वाले तीन नाबालिगों ने उसे घेर लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर हड़कंप मच गया।
तीन महीने पुरानी दुश्मनी बनी हत्या की वजह
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि सावन और आरोपियों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। करीब तीन महीने पहले पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में सावन ने कथित तौर पर उनमें से एक नाबालिग पर चाकू से हमला किया था। इसी घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच दुश्मनी बढ़ गई थी। बताया जा रहा है कि इसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए तीनों नाबालिगों ने सावन को निशाना बनाया। बुधवार को उसके माना स्थित बाल संप्रेक्षण गृह पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।
मेकाहारा अस्पताल में तोड़ा दम
Raipur Crime News: घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल सावन को तत्काल उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल भिजवाया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने तीनों विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। राजधानी में दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने एक बार फिर चाकूबाजी और आपराधिक घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ा दी है।




