Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Jhunjhunu Accident : सड़क बना रहे मजदूरों पर टूटा बिजली का कहर, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, करंट लगने से 8 की मौत

झुंझुनू। Jhunjhunu Accident : राजस्थान के झुंझुनू जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। छापोली इलाके में सड़क निर्माण कार्य के दौरान हुए हादसे में आठ मजदूरों की जान चली गई। सड़क बनाने में इस्तेमाल की जा रही मशीन अचानक हाई वोल्टेज बिजली की लाइन के संपर्क में आ गई, जिससे उसमें करंट फैल गया और आसपास काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

CG News: भारत मंडपम पहुंचे सीएम साय, वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के ऊर्जा विजन को रखेंगे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच पर

11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से टकराई मशीन

मिली जानकारी के अनुसार, छापोली क्षेत्र में कदम कुंड की ओर जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा था। इस काम के लिए रोड़ी मिलाने वाली मशीन लगाई गई थी। इसी दौरान मशीन का ऊपरी हिस्सा वहां से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गया। बिजली के संपर्क में आते ही मशीन में करंट फैल गया। उस समय आसपास मौजूद मजदूर इसकी चपेट में आ गए। करंट का झटका इतना तेज था कि पांच मजदूरों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

अस्पताल में तीन अन्य मजदूरों ने भी तोड़ा दम

हादसे में तीन अन्य मजदूर भी गंभीर रूप से झुलस गए थे। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस तरह दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई।

Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल, जोगी कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता भगवानु नायक ने दिया इस्तीफा, जानें वजह

हादसे के बाद इलाके में मचा हड़कंप

Jhunjhunu Accident : घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। अचानक हुए इस हादसे से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आठ मजदूरों की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। फिलहाल मृतकों की पहचान और हादसे से जुड़े अन्य विवरण सामने आने का इंतजार है। घटना के बाद सड़क निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजामों और बिजली लाइन के आसपास काम करने के दौरान बरती गई सावधानियों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close