Raipur News: फार्म हॉउस में जश्न-ए-दुनियादारी दिवाली पार्टी पर लगी रोक, बजरंग दल ने दी थीं चेतावनी, आयोजक को बुलाया थाने
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जश्न-ए-दुनियादारी दिवाली पार्टी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 31 अक्टूबर को नया रायपुर के पिरदा स्थित एक फार्म हाउस में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को पुलिस की कार्रवाई के बाद रद्द कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर पार्टी के पोस्टर और ऑफर वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आया। पोस्टर में 999 रुपये की एंट्री फीस के साथ डांस, ताश, लाइव म्यूजिक, खाना और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं देने का दावा किया गया था। इसके अलावा, पोस्टर पर ‘ब्रिंग योर ओन बूज़’, यानी अपनी शराब खुद लेकर आने की बात भी लिखी गई थी। इस आयोजन को लेकर बजरंग दल ने आपत्ति जताते हुए चेतावनी दी थी।
Raipur News: वहीं, सोशल मीडिया पर बढ़ते विरोध के बाद मामला विधानसभा थाना पहुंचा। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आयोजिका स्वाति खंडेलवाल को थाने बुलाया और आयोजन को रद्द करा दिया। साथ ही, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से पार्टी से जुड़े पोस्ट और ऑफर भी हटा दिए गए हैं।फिलहाल, इस मामले में पुलिस की कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है। अब देखना होगा कि इस पूरे मामले में आगे क्या अपडेट सामने आता है।




