Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: राजधानी में गणेश विसर्जन को लेकर तैयारियां तेज, शराब दुकानें बंद रखने पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने कलेक्टर को लिखा पत्र

रायपुर। Raipur News:  गणेश विसर्जन को लेकर रायपुर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर में 27 सितंबर को बड़ी संख्या में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए रैलियां और जुलूस निकलने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने कानून-व्यवस्था को लेकर विशेष कदम उठाना शुरू कर दिया है।

Kullu Car Accident: दर्दनाक हादसा…350 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार की मौत, शादी से लौट रहे थे सभी

27 सितंबर को शराब दुकानें बंद रखने का अनुरोध

इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने रायपुर कलेक्टर को पत्र लिखकर 27 सितंबर को रायपुर और बिरगांव क्षेत्र में शराब दुकानों को बंद रखने तथा शुष्क दिवस घोषित करने का अनुरोध किया है। पुलिस की ओर से यह पहल गणेश विसर्जन के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है। पत्र में विसर्जन कार्यक्रमों के दौरान शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की गई है।

विसर्जन रैलियों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था

27 सितंबर को शहर के अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में गणेश विसर्जन रैलियां निकलेंगी। इन आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या सड़कों पर मौजूद रहेगी। ऐसे में पुलिस प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। शराब दुकानों को बंद रखने का प्रस्ताव भी इसी सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा माना जा रहा है, ताकि विसर्जन के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो और आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके।

Delhi News: विधानसभा चुनाव से पहले BJP ने संगठन में किया बड़ा फेरबदल, कई राज्यों में महासचिव और सह-महासचिव नियुक्त

कलेक्टर के फैसले का इंतजार

Raipur News: पुलिस कमिश्नर की ओर से भेजे गए पत्र के बाद अब 27 सितंबर को शराब दुकानों को बंद रखने और रायपुर-बिरगांव क्षेत्र में शुष्क दिवस घोषित करने को लेकर अंतिम निर्णय कलेक्टर स्तर से लिया जाएगा। पुलिस और प्रशासन का फोकस गणेश विसर्जन के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर रहेगा।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close