Advertisement
crimeट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

MP Crime: बेटे की चाह में हैवान बना पति, जुड़वा बेटी होने पर पत्नी पर किया चाकू से हमला, अस्पताल परिसर में मचा हंगामा

ग्वालियर। MP Crime: ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल (KRH) के गायनिक वार्ड में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पति ने अपनी पत्नी पर कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। महिला ने हाल ही में जुड़वा बेटियों को जन्म दिया था। घटना के बाद वार्ड में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों के बीच दहशत का माहौल बन गया।

Onion Price Hike: महंगी प्याज ने बिगाड़ा किचन बजट, कुछ ही दिनों में करीब 94 फीसदी तक की बढ़ोतरी

प्रसव के बाद वार्ड में पहुंचा पति

जानकारी के मुताबिक, हजीरा निवासी पूजा को प्रसव पीड़ा के चलते मंगलवार को KRH के गायनिक विभाग में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह डॉक्टरों ने उसे ऑपरेशन के लिए भेजा, जहां उसने जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया। ऑपरेशन के बाद महिला को वापस गायनिक वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद उसका पति उदयभान वार्ड में पहुंचा। आरोप है कि उसने वहां पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया।

महिला के चेहरे पर चोट, वार्ड में मची अफरा-तफरी

हमले में पूजा के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। अचानक हुई इस घटना से वार्ड में भर्ती अन्य महिलाओं और उनके साथ मौजूद परिजनों में हड़कंप मच गया। अस्पताल के कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। घटना के दौरान कुछ मरीजों के परिजनों ने भी आरोपी को घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। बाद में अस्पताल के सहायक अधीक्षक डॉ. हितेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित कराया।

नवजात बच्चियों को सुरक्षित करने की कोशिश

हमले के वक्त महिला के पास उसकी नवजात जुड़वा बेटियां भी मौजूद थीं। घटना के बाद अस्पताल स्टाफ और वहां मौजूद परिजनों ने सबसे पहले महिला और दोनों बच्चों को सुरक्षित करने का प्रयास किया। कुछ ही देर में सुरक्षा कर्मचारियों ने आरोपी को काबू में कर लिया। घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद मामले की कार्रवाई शुरू की गई। महिला के मायके पक्ष के परिजन शिकायत लेकर कंपू थाने पहुंचे हैं। पुलिस ने घटना के कारणों और पूरे विवाद की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।

Vishwakarma Puja: विश्वकर्मा जयंती आज, कौन थे भगवान विश्वकर्मा, जिन्होंने किया था द्वारका नगरी से लेकर पुष्पक विमान का निर्माण

अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल

MP Crime: अस्पताल के भीतर चाकू लेकर पहुंचने और वार्ड में हमला होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। अस्पताल प्रबंधन ने मौके पर स्थिति संभालने के साथ सुरक्षा कर्मियों की भूमिका को सक्रिय किया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी अस्पताल के अंदर हथियार लेकर कैसे पहुंचा। मामले में पुलिस की जांच और शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close