CG Murder News: दिनदहाड़े युवकी की निर्मम हत्या, आरोपियों ने एक के बाद एक सब्बल से किए कई वार, जांच में जुटी पुलिस
दुर्ग। CG Murder News: दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र में आपसी विवाद के बाद एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम आसोगा में विवाद के दौरान एक युवक ने लोहे के सब्बल से हमला कर दूसरे युवक की जान ले ली। वारदात के बाद रानीतराई थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल लोहे का सब्बल भी बरामद कर जब्त किया है।
विवाद के बाद अचानक किया हमला
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 11 सितंबर की दोपहर ग्राम आसोगा में 35 वर्षीय कामता कोसरे और 26 वर्षीय भूपेन्द्र टंडन के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और भूपेन्द्र ने कथित तौर पर लोहे के सब्बल से कामता पर कई वार कर दिए। हमले में कामता गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। घटना के बाद उसे तत्काल उपचार के लिए पाटन सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
Bus Strike: 22 सितंबर से बसों का अनिश्चितकालीन महाबंद, प्रदेशभर में थम सकते हैं 12 हजार बसों के पहिए
पुलिस ने आरोपी को दबोचा
CG Murder News: घटना की सूचना मिलते ही रानीतराई थाना पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी भूपेन्द्र टंडन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का सब्बल बरामद कर जब्त कर लिया है। फिलहाल प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है, लेकिन विवाद की असल वजह क्या थी, इसका स्पष्ट खुलासा अभी नहीं हुआ है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।




