[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Bengal Durga Puja: इस बार और भव्य होगी बंगाल की दुर्गा पूजा, भाजपा ने शुरू की मेगा प्लानिंग, सीएम सुवेंदु अधिकारी जल्द करेंगे केंद्रीय मंत्रियों से चर्चा

कोलकाता। Bengal Durga Puja: पश्चिम बंगाल में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विधानसभा चुनावों में बीजेपी की शानदार जीत के बाद अब पश्चिम बंगाल में कई तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं। वहीं अब भाजपा ने इस वर्ष दुर्गा पूजा उत्सव को भव्य स्तर पर आयोजित करने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान से जुड़े इस महापर्व को और अधिक भव्य स्वरूप देने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जाएंगी।

Kolkata EVM Fire: कोलकाता के सरकारी दफ्तर में लगी भीषण आग, जलकर खाक हुए 4000 EVM, मंत्री ने जताई साजिश की आशंका

केंद्रीय नेताओं के साथ होगी बैठक

भाजपा नेता ने बताया कि दुर्गा पूजा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा के लिए जल्द ही केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में आयोजन, सुविधाओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाओं को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि इस वर्ष की दुर्गा पूजा राज्य के इतिहास की सबसे यादगार और आकर्षक आयोजनों में शामिल होगी।

राजनीतिक हलकों में बढ़ी चर्चा

भाजपा का कहना है कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि बंगाल की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए इसे व्यापक जनभागीदारी और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ जोड़कर और अधिक आकर्षक बनाया जाएगा। सीएम सुवेंदु अधिकारी के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा शुरू हो गई है। दुर्गा पूजा को लेकर भाजपा की सक्रियता को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Tomato Prices Hike: गर्मी ने बिगाड़ा रसोई का स्वाद, आसमान छूने लगे टमाटर के दाम, 80 रुपए पार पहुंची कीमत

श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाओं की तैयारी

Bengal Durga Puja: सूत्रों के अनुसार, दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा, यातायात, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर भी विशेष योजना तैयार की जा सकती है। भाजपा नेतृत्व का मानना है कि बंगाल की पहचान बने इस महोत्सव को वैश्विक स्तर पर और अधिक पहचान दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close