Breaking news
Advertisement
अजब गजबदिल्लीदेशपॉलिटिक्स

केंद्रीय मंत्री बने खतरों के खिलाड़ी, दिखाया स्टंटमैन का करतब, देखें VIDEO

नई दिल्ली। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू के स्टंट का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के करतब को देख आप कहेंगे कि इनमें कहीं न कहीं एक स्टंटमैन जरूर छिपा है।

किरेन रिजिजू ने अपने फिटनेस को दिखाते हुए बॉटल कैप चैलेंज कर करतब दिखाया है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने एक बार फिर से ‘बॉटल कैप चैलेंज’ का खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने 2019 में भी ये चैलेंज बखूबी निभाया था। उनके इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने देखा और सराहा था। अब एक बार फिर किरेन रिजिजू ने वही करतब दिखाकर लोगों के दोबारा दंग कर दिया है।

इंस्टाग्राम पर उन्होंने वीडियो पोस्ट किए गए वीडियो में केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू बोतल की ढक्कन को पैर से खोलते हुए दिखाया है। इस वीडियो पर उन्होंने कैप्शन लिखा है- फिटनेस एक बार का प्रयास नहीं बल्कि जीवन भर की आदत होनी चाहिए।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close