[t4b-ticker]
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरहादसा

Railway Station Accident : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, RPF जवान ने यात्री की बचाई जान

प्रविंस मनहर/रायपुर – Railway Station Accident : छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक यात्री अचानक संतुलन खो बैठा। और यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच बने गैप में बुरी तरह फंस गया। घटना को देखकर स्टेशन पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के एएसआई निरंजन ने अदम्य साहस और तेज़ मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत कार्रवाई की।

उन्होंने बिना समय गंवाए यात्री को पकड़कर सुरक्षित बाहर खींच लिया। जवान की सूझबूझ और तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया और यात्री की जान बच गई। घटना के दौरान प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया था। कई लोग डर के कारण चिल्लाने लगे, वहीं कुछ लोग मदद के लिए दौड़े।

Read More : Railway Station Accident: दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, RPF जवान ने यात्री की बचाई जान

Railway Station Accident : पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरपीएफ की टीम ने घायल यात्री को तुरंत प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close