Gwalior Rape Case: शर्मनाक वारदात, घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार बनाए संबंध

ग्वालियर। Gwalior Rape Case: मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र से एक दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। जहां पीड़िता ने बताया कि, पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने पहले जबरन संबंध बनाए, फिर अश्लील वीडियो के जरिए उसे धमकाकर कई बार शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Read More: Dantewada Naxal News: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने 5 किलो प्रेशर कुकर आईईडी किया नष्ट
जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय युवती अपनी मां के साथ थाटीपुर इलाके में किराए के मकान में रहती थी। दिसंबर 2025 में उसकी मां का निधन हो गया था। पिता पेशे से ड्राइवर हैं और काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहते हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाला अभिषेक धनौलिया उसके परिवार के संपर्क में था। मां की मौत के बाद आरोपी और उसके परिवार का घर आना-जाना बढ़ गया था।
युवती के मुताबिक करीब एक महीने पहले देर रात आरोपी उसके कमरे में घुस आया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। घटना के बाद युवती डर के कारण किसी को कुछ नहीं बता सकी।
Read More: MMA Cage Fighting: राजधानी में पहली बार MMA केज फाइटिंग, देशभर के 120 फाइटर्स दिखाएंगे दम, युवाओं में भारी उत्साह
Gwalior Rape Case: आरोप है कि इसके बाद युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसे ब्लैकमेल करता रहा और कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि 9 मई की रात भी आरोपी उसके कमरे में पहुंचा और जबरन संबंध बनाए। अगले दिन पिता के घर लौटने पर युवती ने पूरी घटना उन्हें बताई। इसके बाद दोनों थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।




