[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

MMA Cage Fighting: राजधानी में पहली बार MMA केज फाइटिंग, देशभर के 120 फाइटर्स दिखाएंगे दम, युवाओं में भारी उत्साह

रायपुर। MMA Cage Fighting: राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित अंबेडकर भवन में पहली बार बड़े स्तर पर MMA (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स) प्रतियोगिता “वाइल्ड वूल्फ केज फाइट्स” का आयोजन किया जा रहा है। इस मेगा इवेंट में देशभर के करीब 120 फाइटर्स हिस्सा ले रहे हैं। फाइटर्स के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Read More: PM Modi Rozgar Mela: देशभर के 51 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, पीएम ने दिया नियुक्ति पत्र 

प्रतियोगिता में प्रोफेशनल MMA फाइट्स के साथ अलग-अलग वेट कैटेगरी में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। खास बात यह है कि इस इंटरनेशनल लेवल इवेंट में श्रीलंका से आए 6 फाइटर्स भी हिस्सा ले रहे हैं, जिससे मुकाबले और अधिक रोमांचक होने वाले हैं। आयोजन को लेकर राजधानी के युवाओं और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Read More: NEET-UG 2026: छात्रों के लिए खुशखबरी, NEET री एग्जाम देने वाले परीक्षार्थियों को मिलेगी फ्री बस सेवा, सीएम ने किया ऐलान 

MMA Cage Fighting: आयोजकों के मुताबिक, कार्यक्रम का शुभारंभ आज शाम 6 बजे होगा, जबकि 24 मई को फाइनल मुकाबलों और ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया जाएगा। “वाइल्ड वूल्फ केज फाइट्स” को छत्तीसगढ़ में MMA खेल को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

 

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close