[t4b-ticker]
Advertisement
bastarछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Dantewada Naxal News: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने 5 किलो प्रेशर कुकर आईईडी किया नष्ट

दंतेवाड़ा। Dantewada Naxal News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। बारसूर थाना क्षेत्र के हिड़पाल जंगल में जवानों ने 5 किलो वजनी प्रेशर कुकर आईईडी बरामद किया, जिसे बीडीएस टीम ने मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। जवानों की सतर्कता से संभावित बड़ा हादसा टल गया।

Read More: MMA Cage Fighting: राजधानी में पहली बार MMA केज फाइटिंग, देशभर के 120 फाइटर्स दिखाएंगे दम, युवाओं में भारी उत्साह 

जानकारी के मुताबिक दंतेवाड़ा में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सीआरपीएफ की 195वीं बटालियन, बीडीएस टीम और जिला पुलिस की संयुक्त टीम हिड़पाल के जंगलों में सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान जवानों को जंगल में एक संदिग्ध वस्तु दिखाई दी।

जांच करने पर पता चला कि वह 5 किलो का प्रेशर कुकर आईईडी था, जिसे नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से छिपाकर रखा था। इसके बाद बीडीएस टीम ने बेहद सतर्कता और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए आईईडी को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया।

Read More: PM Modi Rozgar Mela: देशभर के 51 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, पीएम ने दिया नियुक्ति पत्र 

Dantewada Naxal News: ऑपरेशन पूरा होने के बाद सभी जवान सुरक्षित बेस कैंप लौट आए। सुरक्षा एजेंसियों ने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना है। पुलिस ने क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील की है कि जंगल या आसपास किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत सुरक्षा बलों या पुलिस को दें, ताकि समय रहते किसी भी खतरे को टाला जा सके।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close