[t4b-ticker]
Advertisement
big breakingछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबिलासपुरब्रेकिंग न्यूज़

Viral Video : बादाम कांड के बाद फिर विवादों में मैडम, नया वीडियो वायरल, लगे रिश्वत मांगने के आरोप

बिलासपुरViral Video : छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के तिफरा कार्यालय में चर्चित “बादाम कांड” के बाद एक बार फिर प्रभारी सहायक संपदा अधिकारी पूनम बंजारे विवादों में घिरती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला और उसका रिश्तेदार मैडम पर पैसे मांगने का गंभीर आरोप लगाते दिखाई दे रहे हैं।

वायरल वीडियो में आरोप लगाने पर मैडम पूनम बंजारे नाराज होकर दोनों लोगों पर गुस्सा करती नजर आ रही हैं। इस पूरे मामले को लेकर संबंधित पक्ष ने कलेक्टर से शिकायत की है और मैडम के खिलाफ जांच के साथ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Read More : Bilaspur Viral Video: ‘मैडम बादाम खाकर बताइएगा मेरी फाइल कहां है’ 1 साल से नहीं मिली फाइल तो परेशान युवक ने किया अनोखा विरोध, देखें वीडियो

Viral Video : गौरतलब है कि इससे पहले भी पूनम बंजारे “बादाम कांड” को लेकर सुर्खियों में आई थीं। एक युवक ने आरोप लगाया था कि उसकी फाइल एक साल तक रोककर रखी गई और उसे गुम बताया गया। इससे नाराज होकर युवक ने उनके टेबल पर बादाम रख दिए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया था। इस घटना के बाद छुट्टी के दिन ही फाइल खोज ली गई थी और मैडम को रायपुर मुख्यालय अटैच कर दिया गया था।

Viral Video : अब सामने आए नए वीडियो ने एक बार फिर उनकी कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह मामला न सिर्फ एक अधिकारी की कार्यप्रणाली को उजागर करता है, बल्कि सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार और आम जनता की परेशानी को भी सामने लाता है। फिलहाल सभी की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Read More : Viral Video: प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ी गई महिला कांस्टेबल, देखकर बौखलाया पति और फिर…

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close