Bilaspur Viral Video: ‘मैडम बादाम खाकर बताइएगा मेरी फाइल कहां है’ 1 साल से नहीं मिली फाइल तो परेशान युवक ने किया अनोखा विरोध, देखें वीडियो
बिलासपुर। Bilaspur Viral Video: बिलासपुर में कार्यालय में एक साल से चक्कर लगाकर परेशान एक युवक ने अपना विरोध जताने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। एक साल से फाइल नहीं मिलने की बात कह रही महिला कर्मचारी के टेबल पर बादाम डालकर युवक कहता है कि, मैडम बादाम खाइए उससे जब याददाश्त याद आ जाए तो बता दीजियेगा मेरी फाइल कहां है? (Bilaspur Viral Video) जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Read More: 8th Pay Commission : कर्मचारियों की बड़ी आस, 8वां वेतन आयोग लाएगा आर्थिक राहत?
दरअसल, युवक ने EWS के एक मकान को रीसेल में खरीदा था। विधिवत रजिस्ट्री कराने के बाद नामांतरण के लिए सभी दस्तावेजों के साथ हाउसिंग बोर्ड कार्यालय (Housing Board Office) अभिलाषा परिसर तिफरा में जमा कराया था। लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी नामांतरण नहीं हुआ और युवक को फाइल नहीं मिल रही कह के चक्कर लगवाया जा रहा था। इससे परेशान युवक ने संबंधित प्रभारी मैडम के टेबल पर बादाम बिखेर कर उसे खाने के लिए कहता है और याद आ जाने पर बताने की बात कहता है।
Read More: DA Hike : अक्षय तृतीया से पहले कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिली खुशखबरी, महंगाई भत्ते में हुई बढ़ोतरी
Bilaspur Viral Video: युवक के इस अनोखे विरोध प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। लेकिन इस वीडियो में दिख रही घटना में यदि सच्चाई है तो यह शासकीय कार्यों में लापरवाही और अफसरों और कर्मचारियों की संवेदनहीनता को उजागर करता है। साथ ही यह वीडियो चक्कर काटकर थक चुके लोगों की हताशा को भी दर्शाता है।



