[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Vijay Thalapathy बने तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री, शपथ के दौरान राज्यपाल ने टोका, 9 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में आज ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला, जब Vijay Thalapathy ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) प्रमुख विजय ने तमिल भाषा में पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। चेन्नई में आयोजित समारोह में कई बड़े राजनीतिक नेता और समर्थक मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण के दौरान एक दिलचस्प पल भी देखने को मिला। निर्धारित शपथ की पंक्तियों से आगे बोलने पर राज्यपाल C. P. Radhakrishnan ने विजय को टोकते हुए केवल लिखे हुए शब्द पढ़ने के लिए कहा। यह पल समारोह के दौरान चर्चा का विषय बन गया।

Read More : थोड़ी देर में Vijay Thalapathy लेंगे CM पद की शपथ, शामिल होने पहुंचे राहुल गाँधी

विजय के साथ उनकी पार्टी TVK के 9 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु और सेल्वी एस कीर्तना शामिल हैं। खास बात यह रही कि पहले मंत्रिमंडल में सहयोगी दलों के किसी विधायक को जगह नहीं दी गई।

सरकार गठन से पहले विजय ने कांग्रेस, CPI, CPM, VCK और IUML समेत कुल 121 विधायकों के समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपे थे। इसके बाद उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया।

सिर्फ दो साल पुरानी TVK पार्टी ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 234 में से 108 सीटें जीतीं। सहयोगी दलों के समर्थन के साथ विजय ने बहुमत का आंकड़ा पार कर सरकार बनाई।

Read More : थोड़ी देर में Vijay Thalapathy लेंगे CM पद की शपथ, शामिल होने पहुंचे राहुल गाँधी

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक तमिलनाडु में यह बदलाव इसलिए भी खास है क्योंकि 1967 के बाद पहली बार किसी गैर-द्रविड़ दल का मुख्यमंत्री बना है। इससे पहले कांग्रेस नेता M. Bhaktavatsalam राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे। विजय के मुख्यमंत्री बनने को राज्य की राजनीति में नई पीढ़ी और नई शैली की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close