थोड़ी देर में Vijay Thalapathy लेंगे CM पद की शपथ, शामिल होने पहुंचे राहुल गाँधी

चेन्नई। दक्षिण भारत की राजनीति में आज बड़ा दिन है। Vijay Thalapathy आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। उनके साथ पार्टी के 9 विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। राजधानी चेन्नई में आयोजित होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राजनीतिक और फिल्म जगत दोनों में खास उत्साह देखा जा रहा है।
चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद विजय की पार्टी को सरकार बनाने का मौका मिला है। पहली बार सक्रिय राजनीति में उतरने के बाद इतनी बड़ी जीत ने विजय को राज्य की राजनीति का नया चेहरा बना दिया है। शपथ ग्रहण समारोह में कई बड़े राजनीतिक नेता, फिल्मी हस्तियां और हजारों समर्थकों के पहुंचने की संभावना है।
Read More : Kargil Vijay Diwas : भारत के शूरवीरों ने पाक सेना को ऐसे चटाई थी धूल, 500 से अधिक जवानों ने दी थी प्राणों की आहुति Vijay Thalapathy
पार्टी सूत्रों के मुताबिक नई सरकार युवाओं, रोजगार, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं पर विशेष फोकस कर सकती है। मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विजय के मुख्यमंत्री बनने को तमिलनाडु की राजनीति में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। समर्थकों का मानना है कि उनकी लोकप्रियता और युवा छवि राज्य की राजनीति को नई दिशा दे सकती है। वहीं विपक्ष ने नई सरकार को जनता से किए गए वादों को जल्द पूरा करने की चुनौती दी है।




