India T20 Squad Announcement: छोटे पैकेट-बड़ा धमाका, टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, तो श्रेयस अय्यर संभालेंगे कमान
नई दिल्ली। India T20I Squad Announcement: जून में होने वाले आयरलैंड दौरे और जुलाई में होने वाले इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम के के स्क्वॉड ने ऐलान कर दिया है। जिसके लिए भारतीय क्रिकेट टीम ने (BCCI) ने टीम की कमान एक नए हाथों में सौंपी गई है, तो वहीं कुछ सीनियर खिलाड़ियों पर गाज भी गिरी है। वहीं, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंसी को आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड में चुना गया है।
Read More: CJP Protest: जंतर-मंतर में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग, शिक्षा मंत्री के खिलाफ लगाए नारे
बता दें कि, IPL 2026 में बेबी बॉस कहने जाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी की थी। जिसमें उन्होंने 776 रन बनाए थे और 273 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट रखा था। इसके साथ ही 72 छक्के जड़े और ऑरेंज कैप समेत पांच बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए। जिससे की फैंस के बीच उनकी चर्चा तेज हो गई। यही वजह है कि क्रिकेट जगत के दिग्गज भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। सचिन तेंदुलकर हों, विराट कोहली हों या शुभमन गिल, सभी ने खुलकर उनकी सराहना की है।
वहीं बॉलीवुड के बिग बी यानी अभिनेत अमिताभ बच्चन ने भी वैभव की तारीफ करते हुए कहा था कि, ‘15 साल की उम्र का अद्भुत सूर्या। इस उम्र में तो हम बंटों और गुल्ली-डंडा भी ठीक से नहीं खेल पा रहे थे।’ वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने सवाल करते हुए कहा था कि, अगर कोई खिलाड़ी इस उम्र में इससे बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकता, तो फिर उसे मौका देने में देर किस बात की है?इस आईपीएल सीजन में तो उन्होंने बुमराह से लेकर कमिंस हर गेंदबाज को धुआं-धुआं कह दिया। किसी को नहीं बख्शा।
Read More: CG Weather Update: प्रदेश में अगले 5 दिनों तक हो सकती है तेज बारिश, 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
वैभव आयरलैंड दौरे के लिए चुने गए और खेले तो ऐसे में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं, सचिन टीम इंडिया (पुरुष टीम) की ओर से सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं, सचिन ने 16 साल और 205 दिन की छोटी उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था, उन्होंने 15 नवंबर 1989 को कराची में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के लिए अपना पहला टेस्ट मैच खेला था, अपने टेस्ट डेब्यू के कुछ समय बाद, उन्होंने 18 दिसंबर 1989 को 16 साल और 238 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला वन डे इंटरनेशनल (ODI) मैच खेला। वहीं अगर वैभव के टीम में शामिल होने के बाद किसी को बाहर करना पड़े तो जाहिर है वैभव को बतौर ओपनर ही खिलाया जाएगा। ऐसे में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा से वैभव सूर्यवंशी का सामना है।
Read More: Raipur Fire News: राजधानी के सेन्ट्रल बैंक में लगी भीषण आग, धुआँ उठता देख मची अफरा तफरी, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां
India T20I Squad Announcement: वहीं टीम इंडिया की कप्तानी को लेकर स्क्वॉड ने ऐलान किया। सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम के कप्तान नियुक्त किया गया है। तिलक वर्मा का प्रमोशन हुआ है। उन्हें अय्यर का डिप्टी बनाया गया है। वहीं लगातार खराब फॉर्म या टीम में बदलाव की नीति के तहत सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया के स्क्वाड से ड्रॉप कर दिया गया है। सूर्या का टीम में न होना इस दौरे का सबसे बड़ा चर्चा का विषय बन गया है।




