[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

CJP Protest: जंतर-मंतर में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग, शिक्षा मंत्री के खिलाफ लगाए नारे

नई दिल्ली। CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने आज 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन का ऐलान किया है। दिल्ली पुलिस से प्रदर्शन की अनुमति मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। वहीं इस पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके भी सुबह दिल्ली पहुंचें और आते ही समर्थकों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन संविधान की मर्यादा में रहकर होगा।

Read More: CG Weather Update: प्रदेश में अगले 5 दिनों तक हो सकती है तेज बारिश, 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं 

बता दें कि, आज के इस प्रदर्शन में कॉकरोच जनता पार्टी NEET, CUET, CBSE और SSC GD जैसी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियां और पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन रह रही है। जिसमें वे लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। पार्टी का कहना है कि देश के करोड़ों छात्रों का भविष्य लगातार प्रभावित हो रहा है और सरकार जवाबदेही से बच रही है। CJP समर्थक ‘पीसफुल प्रोटेस्ट’ और ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो’ जैसे नारे लगा रहे हैं

कॉकरोच जनता पार्टी का यह प्रदर्शन उसका पहला बड़ा ऑन-ग्राउंड आंदोलन माना जा रहा है। वहीं इस प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने भी सुरक्षा बढ़ा दी है और जंतर-मंतर के आसपास अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। पार्टी ने समर्थकों को साफ निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह की हिंसा से दूर रहें और अगर कोई उपद्रव करने की कोशिश करे तो उसका वीडियो बनाकर पुलिस को दें।

मालूम हो की प्रदर्शन से दिन पहले CJP के 3 प्रवक्ता बनाए गए थे। सौरभ दास, विजेता दहिया और आशुतोष रांका प्रवक्ता नियुक्त किया गया था, जो जनता और मीडिया से बात करेंगे। वहीं आशुतोष रांका और वरुण दास ने एक वीडियो जारी किया था। जिसमें उन्होंने कहा कि अब वह दिन आ गया है जब लोग जंतर-मंतर पर जमा होकर शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की मांग करेंगे।

Read More: Raipur Fire News: राजधानी के सेन्ट्रल बैंक में लगी भीषण आग, धुआँ उठता देख मची अफरा तफरी, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां 

CJP Protest: NEET UG का पेपर लीक होने के बाद ही पार्टी चर्चा में आई। CJP के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं। जिसने फॉलोअर्स के मामले में बीजेपी को भी पीछे छोड़ दिया। इतना ही नहीं ये पार्टी देश में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली पार्टी बन गई। जिसके संस्थापक अभिजीत दीपके हैं जो की अमेरिका में रह कर इसे देख रहे थे। पार्टी का कहना है कि देश की शिक्षा व्यवस्था ने एक करोड़ से अधिक छात्रों को निराश किया है और उनके भविष्य को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close