[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरहादसा

Raipur Fire News: राजधानी के सेन्ट्रल बैंक में लगी भीषण आग, धुआँ उठता देख मची अफरा तफरी, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

हिमांशु पटले/ रायपुर। Raipur Fire News: राजधानी रायपुर में आग का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। ताजा मामला बॉम्बे मार्केट इलाके का है, जहां 6 जून शनिवार सुबह 9 बजे,स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के जोनल ऑफिस में सुबह भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है, जब बंद पड़े ऑफिस से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। धुआं उठता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस व फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई।

Read More: Raipur Cyber Fraud: बैंक खाता किराये में देने वाले हो जाए सावधान, लाखों के अवैध ट्रांजेक्शन का मामला सामने आया, साइबर ठगी के नेटवर्क का पर्दाफाश 

मौके पर पहुंची दमकल की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है। वहीं, मौदहापारा थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति को नियंत्रित करने में लगी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।

Read More: Jaundice In Surajpur: जिले में पीलिया का प्रकोप…4 गांवों में 12 से ज्यादा लोग बीमार, कई लोगों की मौत की जानकारी से स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता 

Raipur Fire News: चूंकि आग बैंक के जोनल ऑफिस में लगी है, ऐसे में महत्वपूर्ण दस्तावेजों और दफ्तर में रखे सामान को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल राहत की बात यह है कि घटना के वक्त ऑफिस बंद था, जिससे किसी जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है। पुलिस और फायर विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुट गए हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close