[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरहादसा

फिर दिखा रफ्तार का कहर… तेज रफ्तार हाईवा और ट्रक की जबरदस्त टक्कर में 3 लोगों की मौत, ट्रक के उड़े परखच्चे

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Accident:  नवापारा इलाके में एक दर्दनाक ऐसा सड़क हादसा जिसमे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा पिपरौद–बजरंगपुर नेशनल हाईवे 130C पर निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास सोमवार देर रात करीब 12 बजे हुआ।

Read More: बिहार में अब सम्राट युग की शुरुआत…सम्राट चौधरी बनेंगे अगले सीएम, चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता 

बताया जा रहा है कि, रेत से भरी एक तेज रफ्तार हाईवा ने सामने से आ रहे खाली ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि उसकी आवाज करीब 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। हादसे में ट्रक के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में दो लोग पारागांव और एक कुरूद का रहने वाला बताया जा रहा है।

Read More: बिहार में नया अध्याय होगा शुरू… नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, थोड़ी देर में होगा नए सीएम के नाम का ऐलान 

Raipur Accident:   प्रारंभिक जांच में हाईवा चालक की लापरवाही सामने आ रही है, जिसने तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने के चलते इस हादसे को अंजाम दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कब तक लापरवाही यूं ही लोगों की जान लेती रहेगी।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close