[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबिहारब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में नया अध्याय शुरू… नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, थोड़ी देर में होगा नए सीएम के नाम का ऐलान

पटना। Nitish Kumar Resigns: बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने पटना के लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) को आज अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी और आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के साथ ही अब बिहार में नए सीएम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि, बीजेपी से सीएम और जेडीयू से दो डिप्टी सीएम बन सकते हैं।

Read More: डिप्रेशन और फिर मौत… 5 दिनों तक घर में रखा शव, फिर भाई ने बाथरूम में किया बहन का अंतिम संस्कार, हैरान कर देगा मामला 

इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने ट्वीट किया कि, “हमने यह तय किया था कि अब मैं मुख्यमंत्री का पद छोड़ दूंगा, और इसलिए, आज की कैबिनेट बैठक के बाद, मैं राज्यपाल से मिला और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। अब नई सरकार यहाँ का कामकाज संभालेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। आगे भी, बहुत सारे अच्छे काम किए जाएंगे, और बिहार बहुत आगे बढ़ेगा। ”

Read More: नारी शक्ति की भागीदारी से मजबूत होगा लोकतंत्र, सीएम साय ने सांसदों, विधायकों और महिला संगठनों को लिखा पत्र 

Nitish Kumar Resigns:  इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, ‘बिहार के विकास में केन्द्र का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नमन करते हैं। बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के टॉप राज्यों में शामिल हो जाएगा तथा देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।’

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close