बिहार में अब सम्राट युग की शुरुआत…सम्राट चौधरी बनेंगे अगले सीएम, चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता
पटना। Bihar New CM Samrat Choudhary: बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद ही ऐतिहासिक दिन रहा। नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ बिहार में एक राजनीतिक युग का अंत हो गया है। नीतीश कुमार ने राजभवन जाकर राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। वहीं बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद शिवराज सिंह चौहान ने सम्राट चौधरी को फिर से नेता चुने जाने का ऐलान कर दिया है। विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद अब वो एनडीए विधायक दल का नेता बनेंगे और फिर कल राज्य के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल लेंगे।
Read More: बिहार में नया अध्याय होगा शुरू… नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, थोड़ी देर में होगा नए सीएम के नाम का ऐलान
Bihar New CM Samrat Choudhary: बता दें कि, लंबे इंतजार के बाद यह तय हो गया है कि सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे। बिहार में अब नीतीश युग का अंत हो गया है और सम्राट युग की शुरुआत होने जा रही है। वहीं कल सुबह 11 बजे वे नए सीएम पद की शपथ लेंगे। वहीं सम्राट चौधरी थोड़ी देर में बिहार के राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।




