[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मौसमरायपुर

Mansoon Update: इस साल कमजोर रह सकता है मानसून, IMD ने जताई कम बारिश की आशंका, कई राज्यों में बन सकते हैं सूखे जैसे हालात

रायपुर। Mansoon Update: देशभर में इन दिनों भीषण गर्मी देखने को मिल रही है। प्रदेश के कई हिस्सों में लू के थपड़े और चिलचिलाती गर्मी हो रही है तो कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिल रही है। वहीं इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने वर्ष 2026 के मॉनसून को लेकर अपना पहला दीर्घकालिक पूर्वानुमान जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस साल देशभर में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना जताई गई है। अनुमान है कि जून से सितंबर के बीच होने वाली मॉनसूनी वर्षा दीर्घकालिक औसत (LPA) का करीब 90 प्रतिशत रह सकती है।

Read More: Delhi Hauz Khas AC Blast: जोरदार धमाके के साथ फटा AC, घर में लगी भीषण आग, चपेट में आने से पूर्व IAS अधिकारी की मौत 

वहीं मौसम विभाग के इस अनुमान के बाद खेती-किसानी और जल संसाधनों को लेकर चिंता बढ़ गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि कम बारिश का असर खरीफ फसलों की बुवाई और जलस्तर पर पड़ सकता है। कई राज्यों में सूखे जैसे हालात बनने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि छत्तीसगढ़ के लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

Read More: CG ITI Admission: ITI में एडमिशन के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू, तीन चरणों में होगी काउंसलिंग 

Mansoon Update: बता दें कि, राजधानी रायपुर समेत आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आज से अगले पांच दिनों के भीतर प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कमी आने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। प्रदेश के कई जिलों में बादल छाने और गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

यह भी देखें

 

 

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close