Delhi Hauz Khas AC Blast: जोरदार धमाके के साथ फटा AC, घर में लगी भीषण आग, चपेट में आने से पूर्व IAS अधिकारी की मौत
नई दिल्ली। Delhi Hauz Khas AC Blast: देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां AC ब्लास्ट में एक पूर्व CCI चेयरमैन और वरिष्ठ IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के लिए दमकल के दो वाहनों को लगाया गया।
Read More: CG ITI Admission: ITI में एडमिशन के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू, तीन चरणों में होगी काउंसलिंग
जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 11:10 बजे हौज खास स्थित एक घर में आग लगने की सूचना मिली थी। जहां एसी में ब्लास्ट होने से आग लगी थी। 80 वर्षीय रिटायर IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की मौत हो गई। बताया गया कि, घटना के वक्त घर में IAS अधिकारी के परिवार और स्टाफ समेत पांच लोग मौजूद थे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और सभी को घर से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया।
Read More: Teejan Bai Health Update: पद्मविभूषण तीजन बाई की हालत गंभीर, लगातार कम होता जा रहा ब्लड प्रेशर, डॉक्टरों की टीम तैनात
Delhi Hauz Khas AC Blast: इस हादसे में अधिकारी के बेटे का इलाज चल रहा है, जिसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जिसमें घर में काम करने वाले नौकर भी शामिल थे। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि घर में लगे एसी के कमरे के अंदर वाले हिस्से में विस्फोट होने के कारण यह आग लगी होगी।




