[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़युथ अड्डारायपुर

CG ITI Admission: ITI में एडमिशन के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू, तीन चरणों में होगी काउंसलिंग

रायपुर। CG ITI Admission: छत्तीसगढ़ में आईटीआई (Industrial Training Institute) में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राज्य में शासकीय एवं निजी आईटीआई संस्थानों में सत्र 2026-27 के प्रवेश हेतु आज से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून रात 12 बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। बता दें कि, प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और आवेदन केवल आधिकारिक पोर्टल पर ही स्वीकार किए जाएंगे। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होंगे।

Read More: Teejan Bai Health Update: पद्मविभूषण तीजन बाई की हालत गंभीर, लगातार कम होता जा रहा ब्लड प्रेशर, डॉक्टरों की टीम तैनात 

तीन चरणों में होगी काउंसलिंग

आईटीआई प्रवेश प्रक्रिया को इस वर्ष तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। पहली मुख्य मेरिट सूची 16 जून को जारी की जाएगी, जिसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया में शामिल होना होगा।

आवेदन के लिए जरूरी बातें

  • आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रहेगी
  • 10वीं एवं 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे
  • मेरिट के आधार पर मिलेगा प्रवेश
  • दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा
  • समय सीमा के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे

Read More: Electricity Rate Hike: आम आदमी को महंगाई का एक और झटका, बिजली दरों में बढ़ोतरी के संकेत, जल्द लागू हो सकता है नया टैरिफ 

आधिकारिक वेबसाइट

CG ITI Admission: आवेदन एवं अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी राज्य के आधिकारिक आईटीआई https://cgiti.admissions.nic.in/ पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं। वहीं छात्रों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले पात्रता, ट्रेड और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लें।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close