Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

राजधानी में चाकूबाजी से दहशत, दो गुट आमने-सामने, इलाज के दौरान युवक की मौत, एक की हालत गंभीर

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Crime News: राजधानी में एक बार फिर चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के श्याम नगर में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक श्याम नगर में देर रात किसी विवाद को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और चाकूबाजी शुरू हो गई। इस वारदात में श्याम नगर निवासी आकाश विश्वकर्मा और लोकेश विश्वकर्मा समेत करीब 20 से 25 आरोपियों ने मिलकर हमला किया। हमले में आदित्य कुर्रे और अभय सारथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों घायलों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान आदित्य कुर्रे ने दम तोड़ दिया। वहीं अभय सारथी की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Raipur Crime News: घटना की सूचना मिलते ही तैलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन वारदात के बाद सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। राजधानी में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close