CG Anganwadi Time Change: भीषण गर्मी से बच्चों को मिलेगी राहत, बदला आंगनबाड़ी केंद्रों का समय, अब 2 घंटे ही होंगे संचालित
रायपुर। CG Anganwadi Time Change: इन दिनों छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिनभर की तपती धूप और चिलचिलाती गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अहम निर्णय लिया है। राज्य के सभी आंगनबाड़ी (Anganwadi Time Change) केंद्रों के संचालन समय में अस्थायी बदलाव किया गया है।
Read More: Vedanta Plant Blast : वेदांता पावर प्लांट हादसे में NHRC ने लिया संज्ञान, सचिव और DGP को नोटिस जारी कर 2 हफ्ते के भीतर मांगी रिपोर्ट
नए आदेश के अनुसार, प्रदेशभर के आंगनबाड़ी केंद्र अब 30 जून तक सुबह 7 बजे से 11 बजे तक संचालित होंगे। हालांकि, बच्चों की उपस्थिति केवल सुबह 7 बजे से 9 बजे तक 2 घंटे ही सीमित रखी जाएगी, ताकि उन्हें तेज गर्मी से बचाया जा सके। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पोषण आहार वितरण और ECCE (प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा) से जुड़ी गतिविधियां निर्धारित समय के अनुसार जारी रहेंगी।
Read More: CG Cabinet Meeting: इस दिन होगी साय कैबिनेट की बैठक, नारी शक्ति वंदन अधिनियम समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
CG Anganwadi Time Change: बता दें कि, इस संबंध में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सभी जिला अधिकारियों को सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि नए समय-सारणी का सही तरीके से पालन सुनिश्चित किया जा सके। सरकार ने यह भी बताया कि 1 जुलाई से आंगनबाड़ी केंद्र फिर से अपने सामान्य समय, यानी सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे।
यह भी देखें




